{"_id":"5ebed7518ebc3e902c208bc8","slug":"things-are-improving-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt4819478159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में काफी सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में काफी सुधरे हालात
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में रोगी सहायता केद्र पर खडे़ मरीज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में सुधर रहे हैं हालात
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-3 में जिले के हालात में काफी सुधार हुआ है। रविवार को खत्म हो रहे लॉकडाउन तीन के बाद जिले के लोगों को काफी छूट मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अब जिले में केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव रह गया है। जनपद के रेड जोन से बाहर आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
मुजफ्फरनगर इस समय रेड जोन में शामिल है। यहां अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव केस आए जिनमें से 23 ठीक हो चुके हैं। लॉकडाउन-3 के दौरान उद्योगों, मोबाइल शॉप, बीज एवं उर्वरक की दुकानों, मैकेनिक, सर्विस सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी तथा दर्जी की दुकानों आदि को खोलने की छूट तो मिली लेकिन बंदिशें काफी हैं। रविवार को समाप्त हो रहे लॉकडाउन तीन के बाद जिले को रेड जोन से बाहर करने की संभावना जताई जा रही है। इससे जनपद में अन्य कई गतिविधियों की छूट मिल सकती है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि अब तक 2621 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 2363 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव मिले 24 लोगों में से 23 ठीक हो गए हैं। 236 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की दुकानें खुलवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए काम करेंगे। 50 दिन से बंद दुकानों में काफी नुकसान हो गया है। ज्ञापन में तीन महीने की स्कूल फीस में भी छूट देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मुख्य संयोजक रेवती नंदन, राजेंद्र काटी आदि शामिल रहे।