फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   They seek to divide society by identifying communities through three words: Jayant.

वो तीन शब्दों में बिरादरी ढूंढकर चाहते हैं समाज का विभाजन : जयंत

Mon, 21 Sep 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
They seek to divide society by identifying communities through three words: Jayant.
जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में ट्रैक्टर पर चौधरी चरण सिंह  का होर्डिंग लेकर पहुंचे किसान : संवाद
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने इशारों में ही सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तीन शब्दों (पीडीए) में बिरादरियां ढूंढने वाले समाज का विभाजन चाहते हैं। लखनऊ में पीसी-पीसी करने वालों के एजेंडे में किसान नहीं है।
विज्ञापन

मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन जब समाज पर टिप्पणी करोगे तो सबसे पहला सिपाही बनकर खड़ा हो जाऊंगा। अगर मेरे प्रदेश अध्यक्ष ने किस जाति पर टिप्पणी की होती तो वह एक दिन भी पद पर नहीं रह पाता। तिरंगे के हर रंग में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर हैं।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में आयोजित समरसता सम्मेलन में रालोद अध्यक्ष ने पश्चिम यूपी में सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के बयानों पर फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह जान बूझकर इस बात को कहकर गए कि हमने किसको क्या बनाया। असल मुद्दों से लोगों को भटकाकर वो लोग विभाजित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें गन्ने की लहलहाती खेती दिखाई नहीं देती। एथेनॉल नीति से किसानों को लाभ हुआ है। 2016-17 में गन्ने का मूल्य 305 रुपये था और पिछले पेराई सत्र में यह 400 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गन्ने का भुगतान तब 78 प्रतिशत था और वर्तमान समय तक 95 प्रतिशत है।
गुड़, कोल्हू, खांडसारी का बुनियादी अर्थशास्त्र आम से आम आदमी जानता है लेकिन यह बात लखनऊ में पीसी-पीसी करने वालों तक नहीं पहुंच रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य चौधरी, जिलाध्यक्ष संजय राठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, कुलदीप उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।

----
जयंत सिंह बोले- हिम्मत है तो जाति का नाम लेकर दिखाएं
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुजफ्फरनगर में दिए गए एबीसीडी वाले बयान पर उन्हें भी घेरा। मंच से बोले कि उनके दल के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछना चाहते हैं कि वो किस समाज को गिरा हुआ कर रहे थे, हिम्मत है तो समाज का नाम लेकर दिखाएं। यह वही समाज है, जहां से चौधरी चरण सिंह निकले, महान अहिल्याबाई होल्कर जैसी शासक देखी और इस समाज के नेता बाबा भीमराव आंबेडकर रहे हैं, आप इसे गिरा हुआ समाज बताते हैं। हिम्मत है तो स्पष्टीकरण दें। साथ में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष को मंच से ही सावधान किया। यह भी कहा कि किसी समाज पर टिप्पणी करने वाला हमारे दल का प्रदेश अध्यक्ष एक दिन भी नहीं रह सकता था।

जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में ट्रैक्टर पर चौधरी चरण सिंह  का होर्डिंग लेकर पहुंचे किसान : संवाद

जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में ट्रैक्टर पर चौधरी चरण सिंह  का होर्डिंग लेकर पहुंचे किसान : संवाद

जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में ट्रैक्टर पर चौधरी चरण सिंह  का होर्डिंग लेकर पहुंचे किसान : संवाद

जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में ट्रैक्टर पर चौधरी चरण सिंह  का होर्डिंग लेकर पहुंचे किसान : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed