फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thermal screening will be done at 40 points in the city

शहर के 40 प्वांइट्स पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग

Wed, 15 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening will be done at 40 points in the city
शहर के 40 प्वांइट्स पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 को लेकर जनपद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़कों पर घूमने वाले लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फीवर जांच में अनियंत्रित तापमान वाले व्यक्ति की तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन लॉकडाउन-2 में सख्त रुख अपनाने वाला है। इसके तहत जहां एक ओर सुबह छह से नौ बजे तक शहर की मंडियों में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें अंदर खरीदारी के लिए भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर शहर में घूमने वाले लोगों की भी अब थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फिलहाल 40 ऐसे चेक प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं, जहां पुलिसकर्मियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सुबह छह से नौ बजे के साथ ही उसके बाद भी पूरे दिन चेक प्वाइंट्स पर पहुंचने वाले राहगीरों के वाहनों की जांच के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इस दौरान फीवर जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उसकी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति का सैंपल भी लिया जाएगा और उसे क्वारंटीन भी किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सभी पुराने पास निरस्त कर दिए गए हैं। उनके स्थान पर अब जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के नए सिरे से चुनिंदा पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed