फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be tight security on Holi in Muzaffarnagar

कड़ी सुरक्षा के बीच खिलेंगे होली के रंग

Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
There will be tight security on Holi in Muzaffarnagar
नगर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कड़ी सुरक्षा के बीच खेलेंगे होली के रंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होलिकोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ड्यूटी लगा दी गई है। जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा की गई है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हो चुके बवाल के मद्देनजर होली के प्रमुख त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर व देहात क्षेत्र में होली को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होली पर भी ट्रिपल राइडिंग व शराब पीकर बाइक चलाने और हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स को चेकिंग कर पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो सके। सभी सीओ सर्किल व थानेदारों को लगातार क्षेत्र में रहने और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डायल-112 के साथ ही रिजर्व पुलिसकर्मियों को भी 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का विवाद होने की स्थिति में चंद मिनटों में पर्याप्त फोर्स मौके पर पहुंच सके। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि होलिकोत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। पांच कंपनी पीएसी व रिजर्व पुलिस फोर्स को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। चीता मोबाइल, डायल-112 व कलस्टर मोबाइल को 24 घंटे अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed