फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be three days program on UP Day

यूपी दिवस पर तीन दिन होंगे कार्यक्रम

Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
There will be three days program on UP Day
उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम के संबध में जिला पंचायत सभागार में बैठक लेती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यूपी दिवस पर तीन दिन होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी दिवस पर जिले में तीन दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर डीएम संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयोजन एसडी इंटर कॉलेज में होगा।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक जनपद में प्रदेश दिवस आयोजित होगा। एसडी इंटर कॉलेज में होने वाले आयोजन में 24 जनवरी से जिला प्रोबेशन अधिकारी, डूडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य प्रसंस्करण, परियोजना अधिकारी नेडा, सहकारिता, जल निगम, गन्ना, कौशल विकास मिशन, मंडी समिति एवं पंचायत विभाग द्वारा स्टाल लगाएंगेे। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। उद्यान विभाग पांच लाभार्थियों को ड्रिप इरिगेशन वितरण एवं पांच लाभार्थियों को रैनगन स्प्रिंक्लर वितरण करेगा। श्रम विभाग 15 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता योजना के तहत प्रमाणपत्र देगा। डीएम ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग 10 लाभार्थियों को ऋण प्रमाण पत्र देगा। चिकित्सा विभाग 60 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के प्रमाण पत्र वितरण करेगा। डूडा 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रमाणपत्र वितरित करेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन कल्याण 20 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी देगा। सहकारिता 20 केसीसी वितरण करेगा। इसी तरह अन्य विभाग भी अपने लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एमडीए सचिव महेन्द्र प्रसाद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed