फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a thorn in the Deoband block

देवबंद ब्लॉक में होगा कांटे का मुकाबला

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be a thorn in the Deoband block
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद (ब्लाक प्रमुख) का चुनाव रोमांचक होगा, क्योंकि शुक्रवार को दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी और सपा नेता की पत्नी ही मैदान में रह गए हैं। इन दोनों के बीच कांटे का का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

64 ग्राम पंचायतों वाले देवबंद ब्लॉक में 102 बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) शनिवार को होने वाले क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को सपा नेता कार्तिकेय राणा की पत्नी नितिशा राणा, भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी पत्नी विजय कुमार त्यागी, पिंकी व रूपेश देवी ने नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से शुक्रवार को पिंकी और रूपेश ने सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के समक्ष जाकर अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। जिसके बाद अब सिर्फ भाजपा की ममता त्यागी और नितिशा राणा चुनाव मैदान में डटे हैं। इन दोनों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। दोनों ही प्रत्याशी अपने जीते के दावे कर रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शनिवार की सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक होगा। इसके बाद कार्य समाप्ति तक मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। मतदान के चलते पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक विजयी प्रत्याशी जुलूस आदि नहीं निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed