फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will also be a demonstration in the district on the payment of arrears: Tikait

बकाया भुगतान पर जिले में भी होगा प्रदर्शन : टिकैत

Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will also be a demonstration in the district on the payment of arrears: Tikait
बरला में हाईवे पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बकाया भुगतान पर जिले में भी होगा प्रदर्शन : टिकैत
विज्ञापन

छपार। उत्तराखंड के इकबालपुर गन्ना मिल पर बकाया भुगतान को लेकर भाकियू के धरने पर जाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में भी गन्ना मिलों पर किसानों के बकाया भुगतान को लेकर धरना दिया जाएगा।

सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बरला में हाईवे पर एक ढाबे पर रुके। उन्होंने कहा कि इकबालपुर गन्ना मिल पर हरियाणा के किसानों के किसानों का 80 से 90 करोड़ रुपये बकाया है, इसलिए मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। धरना लगातार चलेगा या नहीं इसका निर्णय कमेटी करेगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर प्रशासन भी तैयार रहें, जल्दी ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा, क्योंकि बुढ़ाना की बजाज शुगर मिल पर किसानों का बकाया है और शामली मिल पर वह खुद धरना देंगे। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी और ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मनीष चौधरी, विकास शर्मा, नवीन राठी, धीरज लाटियान, मुकेश ठाकुर, महताब, शहजाद त्यागी, शमशाद उर्फ काला, राहुल प्रधान, कय्यूम अंसारी, हालिम, काका त्यागी, आशू, मुसर्रत त्यागी, शिवदत्त शर्मा, मास्टर ओमपाल, मोमीन, फरमान, मंगता हसन और आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed