फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was peace in the countryside, markets remained open

देहात में भी रही शांति, खुले रहे बाजार

Sun, 10 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was peace in the countryside, markets remained open
अयोध्या फैसले के मददेनजर शिव चौक पर बैरिकेटिगं करते पुलिस कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देहात में भी रही शांति, खुले रहे बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर देहात क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही। जहां एक ओर थाना पुलिस एक्टिव मोड पर रही, वहीं अफसर भी लगातार देहात क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व हालात पर नजर रखे रहे। उधर, देहात क्षेत्र के अधिकांश बाजार खुले रहे, लेकिन ग्राहकों का टोटा रहा।
बुढ़ाना। शनिवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में हूटर बजाते हुए गश्त करती रही। दोनों वर्गों के अधिकांश लोग सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने को टीवी से चिपके रहे। बाजार खुले रहे, लेकिन ग्राहकों की कमी रही। किसी भी वर्ग के लोगों द्वारा आपत्तिजनक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। दोपहर बाद कमिश्नर संजय कुमार व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने भी कस्बे में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मीरापुर। अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दोनों वर्ग के लोगों ने देशहित में बताया। कांग्रेस नेता पंडित कीर्तिभूषण शर्मा ने कहा कि फैसले से दशकों पुराना प्रकरण खत्म हो गया है। एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अनुज मलिक, सीओ धनंजय कुशवाहा के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार व गांवों में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स लगातार गश्त पर रहे। बाजार खुले रहे, लेकिन ग्राहक नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कस्बे व क्षेत्र में शांति रही। बाजार पूर्व की भांति खुले और लोगों ने रोजमर्रा का सामान भी खरीदा। मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने भी क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार, एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश ने दोनों वर्गों के लोगों के साथ कस्बे में सद्भावना मार्च भी निकाला। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी व श्यामपाल सिंघल आदि मौजूद रहे।
भोपा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही शनिवार सुबह से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। गंगनहर मार्ग व इससे लगे गांवों में वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए। एसडीएम कुमार भूपेंद्र सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर एमएस गिल व अन्य अफसर मुस्तैद रहे।
छपार। थाना पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले गांवों में पैदल मार्च किया। मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र के लोग फैसले के लिए टीवी देखते रहे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान व मौअज्जिज लोग पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग करते रहे।

रोहाना। चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने क्षेत्र के गांवों में घूमकर ग्रामीणों से शांति व्यवस्था की अपील की। रोहाना खुर्द के प्रधान भूरा अंसारी, बहेड़ी के चेयरमैन चंद्रशेखर त्यागी व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed