फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was excitement about vaccination in the city

शहर में वैक्सीनेशन को लेकर रहा उत्साह

Fri, 28 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
There was excitement about vaccination in the city
शहर में वैक्सीनेशन को लेकर रहा उत्साह
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। डीएम ने भी शिविरों में पहुंचकर व्यवस्था देखी।
सामाजिक संगठनों व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर में कई स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया गया। जिला बार संघ के सहयोग से कचहरी में, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज में, गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी और मेहता क्लब नई मंडी में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उक्त शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। कैंप में 45 वर्ष आयु से ऊपर वाले लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जिला बार संघ के अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरुण शर्मा, सिविल बार अध्यक्ष शगुनचंद जैन, शिवराज त्यागी, रामफल पुंडीर, महफूज खा राठौर, अजयकांत शर्मा, अहमद अंसारी, इंद्र सिंह कश्यप, प्रवीण अरोरा, मनमोहन वर्मा, ओमकार तोमर, प्रदीप मलिक, संजीव प्रधान, मनोज ठाकुर, राजीव शर्मा, लोकेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, आनंद प्रकाश, भूपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेहता क्लब में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल गोयल, सभासद विकल्प जैन, विकास गुप्ता, पूर्व सभासद दीपक गोयल, अंकित जैन, विजय वर्मा, पवन बंसल, संजय जिंदल, विजेंद्र कश्यप, संजीव जायसवाल, संजीव गुप्ता, अंकित बिंदल, मयंक बिंदल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में श्री गुरु सिंह सभा ने शिविर का आयोजन किया। यहां डीएम सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण किया। डीएम को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। छोटूराम इंटर कॉलेज में शिविर लगा। राज्यमंत्री कपिलदेव और डीएम ने निरीक्षण किया। विधायक उमेश मलिक, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने व्यवस्था देखी। सरदार बलजीत सिंह, प्रधानाचार्य नरेश प्रताप, शैलजा चौधरी, डॉ जीत सिंह तोमर, विकास बालियान, डॉ गीतांजलि का सहयोग रहा।

जिले में 5864 लोगों ने लगवाया टीका
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। शहर और देहात में 55 स्थानों पर केंद्र बनाए गए। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि 55 केंद्रों पर 5500 लाभार्थियों को टीकाकरण करने के लिए लक्ष्य रखा गया था। जनपद में 5864 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत रहा। 45 वर्ष से अधिक आयु के 5383 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 481 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार यानि आज 66 स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed