{"_id":"67cc26d5735def9cef099c34","slug":"there-was-a-fight-between-two-groups-of-youths-no-complaint-was-lodged-video-went-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141069-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट, नहीं दी तहरीर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट, नहीं दी तहरीर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात में मोहल्ला खादरवाला में युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी युवक फरार हो गए। पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। उधर, मामले में एक वीडियो वायरल हुई है।
थाना खालापार के मोहल्ला खादरवाला में दूसरे मोहल्ले के कुछ युवक बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक गली में खड़ी एक बाइक से टकरा गई। तब दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई। लोगों ने यह जानकारी पुलिस को दे दी तो खालापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले दूसरे मोहल्ले के युवक फरार हो गए। एक बाइक उनकी वहां खड़ी रह गई, जिसे पुलिस को चकमा देकर एक युवक लेकर फरार हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि दूसरे मोहल्ले के युवक रोजाना बाइक को तेज गति से निकालते हुए हल्ला मचाते हुए मोहल्ले से निकलते हैं। शुक्रवार को विवाद हो गया।
थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद युवकों को तलाशा जा रहा है। वहीं मामले की वायरल हो रही वीडियो पुलिस को सौंपी है।