फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is mourning in Mamtaesh and Akanksha's house

Muzaffarnagar News: ममतेश और आकांक्षा के घर में छाया मातम

Sun, 31 Aug 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There is mourning in Mamtaesh and Akanksha's house
मुजफ्फरनगर। मां ममतेश और बेटी आकांक्षा के शव घर लाए गए। शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।परिवार के बेटियों नीशू, नेहा, सीमा, मधु, छाया को बुरा हाल रहा। सभी बहनें अपनी मां व बहन के शव से लिपट कर रो रही थी। परिवार की सबसे छोटी बेटी राधा को तो बार-बार दौरे पड़ रहे थे। परिजन उसे संभालने में लगे थे। परिवार के मुखिया रविंद्र की आंखों से आंसू बहे। लोगों ने बामुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

----
यात्रा में साथ थीं, साथ ही चली गई मां-बेटी
मुजफ्फरनगर। श्रद्धालु रामबीरी और उसकी बेटी अंजलि माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान साथ रही। सफर के अलावा दोनों ने चढ़ाई भी साथ शुरू की थी। हादसा हुआ तो मलबे में दबकर दोनों की जान चली गई। दोनों के शव घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के मुखिया इंद्रपाल को लोगों ने ढांढस बंधाया। मां-बेटी की अंतिम यात्रा भी एक साथ श्मशान घाट तक पहुंची।
विज्ञापन

----
तीनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर
मोहल्ले के कपिल प्रजापत बताते है कि दोनों भाइयों के पिता अजय कुमार जम्मू में भर्ती है। वह दाल मंडी में एक परचून की दुकान पर नौकरी करते है। रामबीरी के पति इंद्रपाल गुदड़ी बाजार में चप्पल की दुकान पर नौकरी करते है। ममतेश के पति रविंद्र भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

आंसू बहाते हुए कटे सफर के 13 घंटे
मुजफ्फरनगर। परिजनों के साथ जम्मू से शव लेकर लौटे दीपक ने बताया कि शव लेकर आने के लिए उनके सहित मौहल्ले से दस लोग गए थे। 28 अगस्त की सुबह वह एक्सप्रेस ट्रेन से जालंधर पहुंचे। वहां ट्रेन से उतरने के बाद बस से जम्मू पहुंचे । यह सफर परेशानियों से भरा रहा। कई स्थानों पर घंटों तक रुकना पड़ा। किसी तरह उनको जम्मू में पोस्टमार्टम हाउस पर ले जाकर शवों की पहचान कराई गई। इसके बाद 13 घंटे में वह यहां आए। अपने घर पहुंचने के दौरान बच्चे और महिलाएं रोते रहे।
------

एक सितंबर को एक साथ होगी शोक सभा
मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी में श्रद्धालुओं की शोक सभा भी एक साथ होगी। मोहल्ले की पंचायत ने तय किया कि एक सितंबर को एक साथ शोक सभा होगी। मोहल्ले में ही आयोजन होगा। उधर, श्मशान घाट का संचालन करने वाली परोपकारी सेवा समिति के प्रबंधक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अंत्येष्टि की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। इंद्रपाल के भाई संदीप कुमार का कहना है कि हादसे में उनकी भाभी व भतीजी का निधन हुआ है। श्राइन बोर्ड ने मदद की। स्थानीय प्रशासन ने कोई मदद नहीं है।

----
मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रद्धांजिल
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के तुलसी पार्क में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारी संजय मित्तल, महेश चौहान, राजेंद्र सिंघल, प्रमोद त्यागी, जयपाल शर्मा मौजूद रहे। उधर, अन्य संगठनों ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed