फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There are frequent murders in the district, police firing arrows in darkness

एक-एक कर हो रही हत्याएं, अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

Sun, 13 Oct 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
There are frequent murders in the district, police firing arrows in darkness
जिले में लगातार हो रहीं हत्याएं, अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नेता डॉ. चंदन सिंह राणा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि देवबंद की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़कर योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। जिले में लगातार हत्याएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।

शिक्षक नगर में अपने आवास पर आयोजित बैठक में डॉ. चंदन सिंह राणा ने कहा कि एक माह पहले त्रिवेणी चीनी मिल के डीजीएम (प्रशासन) जयपाल सिंह राणा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस आज तक दोषी को पकड़ नहीं सकी है। पांच दिन पहले मिरगपुर के प्रधान शिवकुमार के भाई भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह की बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। शनिवार को धारा सिंह की हत्या कर दी गई। क्षेत्र की जनता में पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नाकामी को लेकर गुस्सा है। इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं किया गया, तो ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की। संचालन प्रमोद राणा ने किया। अजय तंवर, राजेंद्र सिंह, विपिन गुर्जर, अमित गुर्जर, राजू ठेकेदार, प्रवीण कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed