{"_id":"633dc9be6b5c56540974579c","slug":"theft-in-two-houses-including-rathi-khap-s-thanedar-muzaffarnagar-news-mrt6083316192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी खाप के थांबेदार मकान सहित दो में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी खाप के थांबेदार मकान सहित दो में चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव सलेमपुर में चोर राठी खाप के थांबेदार सहित दो घरों से हजारों की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सवेरे घटना की जानकारी लगने पर पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
चोर मंगलवार रात करीब एक बजे गांव सलेमपुर में राहुल राठी के मकान के कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये और कुछ सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोर बराबर में ही राठी खाप के थांबेदार सुरेंद्र राठी के मकान में जा घुसे और मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी और दो जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। इसके बाद दीवार के सहारे कपड़ा लटकाकर उसके माध्यम से जंगल के रास्ते फरार हो गए। सवेरे जब मकान स्वामी सोकर उठे तो चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर परचोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पीड़ित सुरेंद्र राठी से मोबाइल पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी घटना का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया।