{"_id":"60217f818ebc3e4c65642f6a","slug":"theft-by-breaking-locks-in-primary-school-muzaffarnagar-news-mrt524408976","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी
मीरापुर/रामराज। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर बदमाशों ने गैस सिलिंडर, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। विद्यालय में एक सप्ताह में चोरी की यह दूसरी वारदात है।
थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार देर रात बदमाशों ने तीन कमरों व एक रसोई के ताले तोड़ लिए। बदमाश विद्यालय से दो बड़े गैस सिलिंडर, दो बड़े भगोने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह स्टाफ विद्यालय खोलने पहुंचा, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अध्यापक मनीष सिरोही ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो फरवरी को भी चोरों ने क्रीड़ा कक्ष के ताले तोड़कर स्पोर्ट्स का सामान चोरी कर लिया था, तब विद्यालय की सहायक अध्यापिका बबीता ने घटना की तहरीर दी थी। इस घटना का खुलासा भी नहीं किया जा सका कि विद्यालय में दूसरी चोरी को अंजाम दे दिया गया। घटना से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही शिक्षकों में भी आक्रोश व्याप्त है।