फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youths in the car tried to kidnap the girl in broad daylight

देवबंद में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने युवती के अपहरण का किया प्रयास

Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
The youths in the car tried to kidnap the girl in broad daylight
दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने की युवती के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

देवबंद। रेलवे रोड पर सरकारी अस्पताल के समीप कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर एकत्रित लोगों ने एक युवक को दबोच लिया जिसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।

रविवार को नगर निवासी एक युवती अपनी सहेली के साथ रेलवे रोड से गुजर रही थी। दोपहर करीब दो बजे जब वह सरकारी अस्पताल के समीप पहुंची तो इसी दौरान पीछे से आए कार सवार युवकों ने युवती को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। इसी दौरान युवती ने शोर मचा दिया। जिससे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने एक युवक को दबोच लिया, जिसकी धुनाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया अभी तक युवती के परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पकडे़ गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। उधर, युवती ने पुलिस को बताया कि जहां वह काम करती है उसके सामने ही दुकान पर पकड़ा गया युवक काम करता है। आरोप है कि आरोपी युवक पिछले काफी दिनों से फोन कर उसे परेशान कर रहा था। वहीं, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed