फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youth of Brahmin society burnt the effigy of the candidate

टिकट कटने से नाराज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने प्रत्याशी का पुतला फूंका

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The youth of Brahmin society burnt the effigy of the candidate
देवबंद। मुजफ्फरनगर में राकेश शर्मा का टिकट कटने से नाराज ब्राह्मण समाज के कुछ युवाओं ने गठबंधन प्रत्याशी बनाए गए सौरभ स्वरुप का पुतला फूंककर विरोध जताया। आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राकेश शर्मा को प्रत्याशी न बनाकर ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। सहारनपुर मंडल में लगातार इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को देवीकुंड पर ब्राह्मण समाज के रोहित कौशिक के नेतृत्व में युवाओं ने मुजफ्फरनगर से गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप का पुतला फूंका। आरोप है कि गठबंधन द्वारा राकेश शर्मा को पूर्ण रुप से आश्वासन दिया गया था कि टिकट उन्हीं को दिया जाएगा, लेकिन अंतिम समय में राकेश शर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया। उन्होंने कहा कि राकेश का टिकट काटकर गठबंधन ने मंडल के ब्राह्मण समाज को अलग करने का काम किया है। इसलिए सहारनपुर मंडल में समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। रोहित कौशिक ने कहा कि एक तरफ सपा अध्यक्ष ब्राह्मणों को सम्मान देने की बात करते हैं और दूसरी तरफ समाज के व्यक्ति का टिकट काटकर उनका अपमान भी कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में शुभम वत्स, मोहित गौतम, आचार्य सूर्यांश, शिवम शर्मा, मनोज भारद्वाज, गौरव, अंकित शर्मा, सतनाम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed