फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman was molested after entering the house, misbehaved

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, बदसलूकी

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The woman was molested after entering the house, misbehaved
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, बदसलूकी
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे के एक मोहल्ला में बुधवार सुबह युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने युवती पक्ष पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कस्बे के मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह वह घर पर थी। उसी समय मोहल्ले का ही युवक दरांती मांगने के बहाने से घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे उसके परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को पकड़े जाने की सूचना पर उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर युवती के घर जा पहुंचे और पीड़िता व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल युवती पक्ष को बचाया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed