{"_id":"5cd864b5bdec2207167ed0dd","slug":"the-woman-was-fed-up-with-the-in-laws-persecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर छोड़ा था घर, पति सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर छोड़ा था घर, पति सहित छह गिरफ्तार
Sun, 12 May 2019 11:53 PM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Sun, 12 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला के लापता होने के मामले की जानकारी देते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसौली से संदिग्ध हालात में लापता हुईं महिला व उसकी तीन बेटियों ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर खुद घर छोड़ा था। उत्तराखंड से बरामदगी के बाद की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पति व पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चरथावल के गांव बिरालसी निवासी विष्णुदत्त शर्मा की बेटी बालेश उर्फ गुड्डी की शादी करीब 27 साल पूर्व सिसौली निवासी विनोद से हुई थी। दंपती के पांच बेटियां व एक बेटा शिवचरण है। इनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य तीन बेटियां पूजा (17), आरती (15) व गायत्री (10) हैं। 24 अप्रैल को बालेश उर्फ गुड्डी अपनी तीनों बेटियों समेत संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
बालेश उर्फ गुड्डी के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले चार दिन से मां-बेटियों की गुमशुदगी के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज आंदोलनरत था, जिसे अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा था। ब्राह्मण समाज ने पुलिस-प्रशासन को मां-बेटियों की बरामदगी के लिए चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए महापंचायत की चेतावनी दी थी। एसएसपी के मुताबिक शनिवार शाम लापता मां-बेटियों को एसपी सिटी सतपाल आंतिल के नेतृत्व में गठित टीम ने उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से किराए के मकान से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में बालेश उर्फ गुड्डी ने पति विनोद के साथ ही बेटे शिवचरण, जेठ सुरेश व जेठ के लड़के शिवम की आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर खुद घर छोड़कर जाने की बात कही। इस पर उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके साथ ही मां-बेटियों के घर से जाने में अहम भूमिका निभाने वाले मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव जुल्हेड़ा निवासी प्रवीण त्यागी और उत्तराखंड के बहादराबाद के सलेमपुर निवासी मोंटू को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि मां-बेटियों को उनकी सहमति के बाद बालेश के पिता विष्णुदत्त शर्मा की सुपुर्दगी में दिया जाएगा और यदि वे वहां नहीं जाना चाहतीं तो फिर उन्हें नारी निकेतन भेजा जाएगा। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच टीम को 15 हजार और सर्विलांस प्रभारी सोनू को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री खुद कर रहे थे मामले को वॉच
मुजफ्फरनगर। सिसौली से लापता मां-बेटियों का मामला लखनऊ तक चर्चाओं में था। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मामले को वॉच कर रहे थे, जिनके निर्देश पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने डीएम अजय शंकर पांडेय को जल्द से जल्द मां-बेटियों की बरामदगी के निर्देश दिए थे। मां-बेटियों की सकुशल बरामदगी के बाद इस संबंध में लखनऊ आलाकमान को भी अवगत करा दिया गया है।
प्रवीण त्यागी ने अदा की थी अहम भूमिका
मुजफ्फरनगर। सिसौली निवासी बालेश उर्फ गुड्डी व उसकी तीन बेटियों की रहस्यमयी गुमशुदगी में सरधना क्षेत्र के गांव जुल्हेड़ी निवासी प्रवीण त्यागी ने अहम भूमिका अदा की थी। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि प्रवीण त्यागी से बालेश के पति विनोद के पुराने संबंध थे। पति व ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बालेश ने घर छोड़ने की बात कही तो प्रवीण त्यागी ही उसे व तीनों बेटियों को 24 अप्रैल को सिसौली से उत्तराखंड ले गया था।
वहां उसने उन्हें बहादराबाद के सलेमपुर निवासी अपने मित्र मोंटू के मकान में किराए पर रहने का प्रबंध किया था। एसपी सिटी के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीण का मोबाइल नंबर उनके रडार पर आया, जिससे तीन बार पूछताछ की गई, लेकिन सब कुछ पता होने के बावजूद उसने कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में प्रवीण त्यागी के साथ ही मां-बेटियों को कमरा किराए पर देने वाले उसके मित्र मोंटू को भी तथ्य छिपाने व पुलिस को भ्रमित करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।