फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wheel of a moving car came off on Delhi-Dehradun highway, couple died

Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार का निकला पहिया, दंपती की मौत

Mon, 15 Sep 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The wheel of a moving car came off on Delhi-Dehradun highway, couple died
पुरकाजी । दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भैंसानी कट के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार का पिछला पहिया निकल गया। जिस कारण तेज गति से दौड़ रही कार कई बार पलटी और कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चालक युवक के माता-पिता की मौत हो गई। हादसा कार के आगे स्टंट करते हुए जा रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली के बसंत विहार निवासी 60 वर्षीय तुलसी राम गौड़ अपनी 55 वर्षीय पत्नी संतोष देवी व 26 वर्षीय पुत्री गीता और 25 वर्षीय पुत्र नीतीश व अपनी दूसरी बेटी संध्या की 3 वर्षीय बच्ची काशवी के साथ रविवार को वैगन आर कार से हरिद्वार अपने नए घर पर जा रहे थे। उन्होंने पतंजलि के पास नया घर बनाया था। यह सभी सुबह छह बजे घर से हरिद्वार के लिए चले थे। कार नीतीश चला रहा था। सवेरे करीब 8 बजे दिल्ली देहरादून हाइवे पर गांव भैंसानी कट के पास उनकी कार के आगे एक युवक बाइक पर स्टंट करते हुए जा रहा था। उसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। उनकी कार का पहिया निकल गया और कार पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया गया। महिला संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हालत गम्भीर होने पर महिला के पति तुलसी राम गौड़ को भी जिला अस्पताल से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी भी मौत हो गई। सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी भेजे है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed