फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The way for beautification of Vahlana Chowk is open, work will be done

Muzaffarnagar News: वहलना चौक के सुंदरीकरण का रास्ता खुला, होगा कार्य

Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The way for beautification of Vahlana Chowk is open, work will be done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि खर्च करने की मियाद बढ़ने से वहलना चौक के सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सुंदरीकरण का प्रस्ताव तो पहले ही तैयार हो गया था, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण मामला अधर में लटक गया था। शासन की ओर से धनराशि खर्च करने की तिथि 31 मार्च किये जाने के बाद कई प्रमुख विकास कार्यों काे गति मिल जाएगी। 15वें वित्त आयोग की ओर से जनपद को विकास के लिए 60 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। ये धनराशि पालिका को मार्च 2025 तक खर्च करनी थी। इसके लिए करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों के कई प्रमुख प्रस्ताव डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी से स्वीकृत किये जा चुके हैं, लेकिन इनमें से वहलना चौक सुंदरीकरण, सरकुलर रोड साइड पटरी और रैलिंग निर्माण कार्य वाले प्रस्तावों के टैंडर शिकायत के बाद रोक दिये गए थे।
इस दौरान धनराशि खर्च करने का समय निकल गया था। बचे 18 करोड़ रुपये से अब इन विकास कार्यों को फिर से गति मिलने की उम्मीद पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed