{"_id":"62f15bf910b93b2b76165f28","slug":"the-water-of-the-solani-river-reached-the-village-roads-muzaffarnagar-news-mrt6004331196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के रास्तों तक पहुंचा सोलानी नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के रास्तों तक पहुंचा सोलानी नदी का पानी
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में भरा नदी का पानी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव के रास्तों तक पहुंचा सोलानी नदी का पानी
पुरकाजी। उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने पर खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। पानी नदी से बाहर निकलकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रास्तों पर आ गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी और बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
रविवार रात पानी छोड़े जाने से सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया। भदोला, पांचली, रजगल्लापुर, रामनगर, रतनपुरी, धुम्मनपुरी, भैंसली, अलमावाला, चमरावाला समेत करीब एक दर्जन गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव भैंसली में झोपड़ियों में पानी आ जाने से लोगों का जरूरी सामान खराब हो गया। नाविक नीटू कुमार ने बताया कि रविवार रात से नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया था। सोमवार सवेरे पानी और बढ़ गया जो नदी से बाहर निकलकर गांवों के रास्तों व जंगलों में भर गया।
सरदार कुलवंत सिंह विर्क, जोगेंद्र सिंह प्रधान, देवेंद्र खालसा, गुरमीत सिंह खालसा, डॉ. अमित त्यागी, राजू प्रजापति, साधूराम, बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पानी और बढ़ जाने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे। ग्रामीणों के जंगलों में नहीं जा पाने से पशुओं के लिए चारे की समस्या हो सकती है। लेखपाल सोमनाथ का कहना है कि उत्तराखंड से रविवार रात करीब आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सोमवार को पानी सोलानी नदी में आ जाने से जलस्तर बढ़ गया।