{"_id":"5ed536f68ebc3e90af11cee6","slug":"the-walls-of-two-houses-collapsed-due-to-rain-khatauli-news-mrt484380696","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो मकानों की दीवारें गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो मकानों की दीवारें गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से दो मकानों की दीवारें गिरी
मुजफ्फरनगर, खतौली। सोमवार रात अचानक हुई बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया। खेतों के पास बने मकानों की दीवारें भी धराशाई हो गईं। दीवार गिरने पर मकान में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। मकानों की दीवार गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज बारिश के कारण मोहल्ला दयालपुर में प्रेमवती तथा निजी चिकित्सक अरुण कुमार के मकान की दीवारें गिर गई। अचानक दीवार गिरने की आवाज के कारण आस पड़ोस के लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए। वही मकान में सो रहे सदस्यों ने बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि दीवार मकान में भीतर की ओर गिरने के बजाए बाहर की ओर गिरी, जिस कारण हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।