फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers who came to the in-laws committed suicide by hanging

ससुराल आए ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 15 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The villagers who came to the in-laws committed suicide by hanging
बिरालसी चौकी पर झिंझाना क्षेत्र से आए मृतक के पिता और परिजन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। दूधली गांव में ससुराल आए ग्रामीण ने अलीपुरा के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम को अलीपुरा के जंगल में छप्पर में फांसी लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दूधली आया था। लेकिन रात में वापस जाते वक्त उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीपुरा में जंगल में एक शव अशोक के खेत में बने छप्परनुमा ठिकाने में लटका मिला। शुक्रवार दोपहर पड़ोस के खेतों में काम करने वाले किसानों ने शव लटका देखा, तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने निवर्तमान प्रधान को जानकारी दी। निवर्तमान प्रधान सतपाल सिंह ने पुलिस को सूचित किया। एसओ धर्मेंद्र सिंह और बिरालसी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंनें शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घंटों बाद छिमाऊ के लोगों ने शव की शनाख्त राजू (50) पुत्र सतीश निवासी गंगारामपुर खेड़की थाना झिंझाना जिला शामली के रूप में हुई। दरअसल, मृतक की बुआ गांव छिमाऊ रहती है। एसओ ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। उनका कहना है कि मृतक गत दिवस दूधली में पत्नी से मिलने आया था। गत दिवस वापस जाते वक्त उसने फांसी लगा ली। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजन और रिश्तेदार बिरालसी चौकी पुहंच गए है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

एकांत जंगल में चुना मौत का रास्ता
चरथावल। बृहस्पतिवार दिन में अलीपुरा के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने यह अजनबी क्षेत्र के जंगल में घूमता हुआ देखा था। वह किसी से खेतों में छिड़काव की कीटनाशक दवा मालूम कर रहा था तो किसी से रास्ता। उसके बाद गांव के बाहरी छोर में उसने एकांत जगंल में फांसी लगाने का ठिकाना चुना। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मच्छेंदर सिंह पुंडीर ने ग्रामीणों और मृतक के रिश्तेदारों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और शव के पंचनामे की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed