{"_id":"63b710452bdbd404172099fc","slug":"the-villagers-of-laksandha-arrived-with-the-problem-sitting-on-hunger-strike-muzaffarnagar-news-mrt6206936106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भूख हड़ताल पर बैठे समस्या लेकर पहुंचे लकड़संधा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भूख हड़ताल पर बैठे समस्या लेकर पहुंचे लकड़संधा के ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के ग्राम लकडसंधा के लोगों ने कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी के बैनर तले धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की। करीब पांच घंटे तक डीएम कार्यालय के बाहर बैठे लोगों ने सीओ सिटी के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त किया।
करीब दो माह पहले हुई मनोज नाम के युवक की मौत को हत्या बताते हुए बृहस्पतिवार को भी गांव लकड़संधा के लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर इस मामले में कोई भी कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मनोज को जन्मदिन में जाने के बहाने घर से ले जाया गया था। जिसकी हत्या कर उसके शव को रोड पर फेंक दिया था।
शिकायत के बाद कोतवाली में हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया था, लेकिन उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जिला स्तर के अधिकारी भी समस्या नहीं सुन रहे हैं। करीब पांच घंटे भूख हड़ताल पर बैठने के बाद सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रजत निठारिया ने कहा कि वह शुक्रवार को एसएसपी से मिलेंगे और मामले से अवगत कराएंगे। इस मौके पर मनीष बौद्ध, रणजीत, तरुण सिंह, जगदीश पाल, रोहित कुमार, बोबी, लोकेश गौतम, मोहित आदि मौजूद रहे।