फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers agreed on the assurance of removal of the JE.

Muzaffarnagar News: जेई को हटाए जाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The villagers agreed on the assurance of removal of the JE.
रतनपुरी। थाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। टोड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता को हटाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन

टोड़ा बिजलीघर पर तैनात टीजीटू प्रवीण मिश्रा संविदा लाइनमैन के साथ गांव में विद्युत विभाग का बकाया वसूली करने गए थे। करीब 27 हजार रुपये बिल के बकाया थे। आरोप है कि युवक ने साथी के साथ मिलकर विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। प्रवीण मिश्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बाद टीजीटू प्रवीण मिश्रा ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी थी।
विज्ञापन

भाकियू के जिला महासचिव अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना संजीव पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना सुधीर सहरावत, जिला संगठन मंत्री विकास त्यागी, अमित टोड़ा, इसरार, यासीन देर रात ग्रामीणों के साथ रतनपुरी थाने पर पहुंचे। उन्होंने विद्युतकर्मियों पर बिना नोटिस दिए घर में घुसने का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed