{"_id":"61c0cdddbbc403580e1e092d","slug":"the-villager-was-shouting-there-will-be-a-fight-here-muzaffarnagar-news-mrt5699747192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ला रहा था ग्रामीण-यहां झगड़ा हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ला रहा था ग्रामीण-यहां झगड़ा हो जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला रहा था ग्रामीण ‘यहां झगड़ा हो जाएगा’
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सीकरी में पुलिस के विरोध की मौके की बनी वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मियों को भीड़ का सामना करना पड़ा। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस का पूरा सामना किया है। इस दौरान भीड़ में शामिल कोई व्यक्ति पुलिस को झगड़ा होने की भी धमकी दे रहा है। पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को पुलिस का सामना करने पर चेतावनी दे रहा है। आरोपी को इस विरोध के बावजूद पुलिस टीम थाने ले गई है। मौके पर बनाई वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
सीकरी चौकी प्रभारी दरोगा रेशम पाल की तहरीर पर शान मोहम्मद, मुस्तकीम, मोमिन, सोहेब, नसीम,बुंदू,शबनूर अहमद, अमजद, साकिब,कल्लू, आजम, सावेज को नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
सीकरी में पहले भी होता रहा पुलिस पर हमला
क्षेत्र का गांव सीकरी में पहले भी पुलिस पार्टी पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। एक बार तो एक महिला कांस्टेबल को बंधक बना लिया था।
गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम
भोपा थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वीडियो की मदद से अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकीम ने दो माह पहले कोर्ट में खुद को बीमार साबित किया था। पुलिस पर षड्यंत्र के चलते हमला किया गया है।
विज्ञापन
बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का कहना है कि शान मोहम्मद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष है। पुलिस के साथ संगठन नेता का तरीका गलत था। उन्हें थाने पहुंच कर वार्ता करनी चाहिए थी। उनके पास एक वीडियो आई है, जिसमें शान मोहम्मद कह रहे है कि वह आरोपी को खुद थाने लेकर आएंगे। संगठन नेता ने पुलिस के साथ हाथापाई-धक्कामुक्की नहीं की है।