{"_id":"57893cc94f1c1b0f2013d792","slug":"the-truck-s-brakes-failed-collides-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के ब्रेक फेल, पेड़ से टकराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के ब्रेक फेल, पेड़ से टकराया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने के बाद पेड़ से कटराया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर से यूकेलिप्टस लादकर यमुना नगर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक ने अपनी जान पर खेलकर ट्रक को सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ में टकराकर बड़ी दुर्घटना होने से बचाई। घायल ट्रक चालक और क्लीनर को बिजनौर उपचार के लिए भेजा गया।
शुक्रवार दोपहर एक ट्रक यूकेलिप्टस लादकर बिजनौर से यमुना नगर जा रहा था। मीरापुर में सैनी भट्ठे तिराहे के निकट अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक चालक इसरार निवासी बिजनौर ने अपने होश बनाए रखे और तिराहे पर मौका देखकर ट्रक को सड़क के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में ट्रक को टकराकर रोक लिया।
ट्रक चालक के हौसले के चलते हाइवे के किनारे खड़ी कई कारों में बैठे यात्री बाल-बाल बचे। परिचालक शंकर पुत्र खुशहाल निवासी रायबरेली और चालक को उपचार के लिए बिजनौर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
ट्रक से पेपर मिल कर्मी को कुचला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत कालोनी निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह साइकिल से पेपर मिल में जा रहा था। जब वह भोपा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आते एक ट्रक ने उसे कुचल दिया।
हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बहनोई साकेत कालोनी निवासी गौरव मोहन पालीवाल ने ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है।
हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी दो भाई अतुल गोयल एवं राजेश गोयल स्विफ्ट कार से बृहस्पतिवार रात गंगा स्नान कर हरिद्वार से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर भारत मेडिकल के पास रेत से भरा एक ट्रक खड़ा था। उसे देखकर चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार पीछे से उसके नीचे घुस गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर राजेश गोयल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि अतुल को गंभीरा अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजन रामगोपाल ने छपार थाने में ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।