फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tricolor was hoisted gracefully in the Dinar Idar including Darul Uloom

दारुल उलूम समेत दीनी इदारों में शान से फहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted gracefully in the Dinar Idar including Darul Uloom
गणतंत्र दिवस पर मदरसा दारुस्सालेहात में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम समेत दीनी इदारों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही जंग-ए-आजादी में उलमा की कुर्बानियों को याद किया।
विज्ञापन

रविवार को दारुल उलूम की आजमी मंजिल परिसर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में इदारे के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी समेत उलमा ने ध्वजारोहण किया। जबकि छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि देश की आजादी में उलमा ने जो कुर्बानियां दी हैं उनको हमेशा याद रखा जाएगा। गणतंत्र दिवस को प्रत्येक देशवासी को धूमधाम से मनाना चाहिए, क्योंकि हम सभी का राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अहम है, इसलिए इस दिन अमन और आपसी भाईचारे का पैगाम आम करें। इस मौके पर संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना सलमान बिजनौरी मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह समेत बड़ी संख्या में मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दारुल उलूम वक्फ में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। यहां इदारे के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने झंडा फहराया। मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में मौलाना मुजम्मिल अली, जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, बड़जियाउलहक स्थित मदरसा दारुस्सालेहात में मैनेजर डॉ. ताहिर व डॉ. युनुस, मदरसा मेराजुल उलूम में प्रबंधक मो. इब्राहीम, आइडियल पब्लिक स्कूल में यूपी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, मौलाना हसनुल हाशमी व प्रबंधक मो. शाहनवाज, जामिया इल्हामिया मदरसा तुल बनात में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, मदरसा जामिया शुखेल हिंद में मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी, दारुल उलूम फारुकिया में मौलाना नूरुलहुदा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक खुर्शीदा खातून, सागर देवबंदी, नौशाबा, इशाना, आबदा, खुशी, रेशमा, हामिदा आदि रहे।

मदरसा दारुस्सालेहात में तिरंगे को सलामी देतीं छात्राएं

मदरसा दारुस्सालेहात में तिरंगे को सलामी देतीं छात्राएं- फोटो : DEVBAND

दारुल उलूम के कार्यक्रम में उपस्थित मदरसा छात्र

दारुल उलूम के कार्यक्रम में उपस्थित मदरसा छात्र- फोटो : DEVBAND

दारुल उलूम में ध्वजारोहण करते मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी

दारुल उलूम में ध्वजारोहण करते मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed