{"_id":"578a818b4f1c1bb17b13eb65","slug":"the-tribute-to-the-sage-judges-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्तियों ने दी शिक्षा ऋषि को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्तियों ने दी शिक्षा ऋषि को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
tribute
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। इलाहाबाद के जजों ने शुकतीर्थ के महान संत वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। न्यायमूर्ति रणविजय सिंह और न्यायमूर्ति वीके मिश्रा ने कहा कि कर्मयोगी संत भारत की संस्कृति के अमूल्य रत्न और मानवता को समर्पित थे।
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में इलाहाबाद से पधारे न्यायमूर्तियों ने शिक्षा ऋषि का भावपूर्ण स्मरण कर समाधि मंदिर पर पुष्प अर्पित किए। अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा के बाद पुरोहितों ने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा कराई।
न्यायमूर्ति रणविजय सिंह ने कहा कि शुकतीर्थ आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। इस तीर्थ का जीर्णोद्धार करने को स्वामी कल्याण देव ने जीवन समर्पित किया। देश की उन्नति के लिए उन्होंने गांवों को पढ़ाने का अमिट कार्य किया। न्यायमूर्ति वीके मिश्रा ने कहा कि भागवत पीठ शांति और सद्ज्ञान देती है।
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव संग्रहालय अवलोकन के बाद न्यायमूर्तियों ने ओमानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। जिला जज दिलीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायधीश मनोज सिद्धू, एसडीएम उमेश मिश्रा, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, आचार्य गिरीश चंद उत्प्रेती, हर्षमणि, सुमन शास्त्री, श्याम, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।