{"_id":"65551adba1143aa056099ab2","slug":"the-thrill-of-the-semi-finals-was-heard-from-city-to-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-11402-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर से गांव तक सिर चढ़कर बोला सेमीफाइनल का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर से गांव तक सिर चढ़कर बोला सेमीफाइनल का रोमांच
विज्ञापन
भोपा में एलइडी पर क्रिकेट मैच के देखते युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 विश्वकप के सबसे खास मुकाबले को देखने के लिए शहर से लेकर गांव तक लोग रोमांच में डूबे रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया तो दर्शक भी खूब झूमे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए क्रिकेट मैच देखने के लिए लोग मोबाइल और टीवी से चिपके रहे। भैया दूज की छुट्टी होने के चलते लोगों ने मैच का खूब आनंद लिया। भारतीय बल्लेबाजों के शानदार खेल पर जश्न मनाया गया। गांव, गली से लेकर खेल के मैदान पर भी विश्वकप के पहले सेमीफाइनल का जादू सिर चढ़कर बोला।
- विराट के फैन ने खिलाई बिरयानी
विराट कोहली के फैन नॉनवेज होटल संचालक राशिद कुरैशी ने लोगों को मुफ्त बिरयानी खिलाई। इससे पहले श्रीलंका के साथ हुए मुकाबले भी दुकानदार ने यह ऑफर निकाला था। सेमीफाइनल के लिए यहां पर बुकिंग कराने वालों की कतार रही। विराट ने शतक लगाया तो राशिद कुरैशी ने भी खुशी मनाई। इसके अलावा कई रेस्टोरेंट में ग्राहकों को छूट भी प्रदान की गई।