फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The third eye will monitor Kanvd

तीसरी आंख करेगी कांवड़ की निगरानीए 

Sat, 23 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The third eye will monitor Kanvd
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा की निगरानी प्रशासन की तीसरी आंख करेंगी। शहर में कांवड़ यात्रा को कवरेज करने के लिए 52 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार देर शाम को डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने शिवचौक पर कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि शहर में कांवड़ यात्रा  केे दौरान 24 घंटे बिजली रहेगी।
विज्ञापन


कांवड़ कंट्रोल रूम के शुभारंभ मौके पर  डीएम डीके सिंह कहा कि  इसी कंट्रोल रूम में खोया-पाया, केंन्द्र भी बनाया गया है। जिससे कांवड़ियों के बिछडने पर इस कंट्रोल रूम मे सम्पर्क कर बिछड़े हुए कांविड़यों की सहायता की जाएगी। डीएम ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शिव चौक सहित 20 जगह व शहर में विभिन्न स्थानों पर 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि 24 घंटे काम करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरे यथावत अन्य स्थानों पर नजर रखेंगे तथा पुलिस की नजर हर कैमरे पर रहेेगी। उन्होंने कहा कि इस कंट्रोल रूम पर संबधित अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। डीएम ने  ईओ को कांवड़ के दिनों में शहर में सफाई और पेयजल व्यवस्था अच्छी रखने के निर्देश दिए। कांवड़ियों के मार्ग दर्शन के लिए शहर में प्रमुख स्थानों  रूट की जानकारी के लिए  होर्डिंग लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसपी यातायात विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल,  ईओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed