फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The text of Sunderkand gives peace

सुंदरकाण्ड के पाठ से मिलती है आध्यात्मिक और मानसिक शांति

Fri, 15 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The text of Sunderkand gives peace
बुढ़ाना में सुंदरकांड के पाठ में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे की तहसील कालोनी की पास आयोजित सुंदरकांड के पाठ के कथावाचक अनिल गुप्ता ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से मनुष्य को आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके आयोजन से श्रद्धालु बुद्धि के बल पर कार्य करने के लिए सक्षम हो जाते है।
विज्ञापन

तहसील कालोनी के पास राजेश संगल द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर पाठ के कथावाचक अनित गुप्ता ने श्रद्धालुओं को सुंदरकांड के पाठ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप दूर हो जाते हैं। सुंदरकांड का पाठ बजरंगबली की आराधना है। इसके करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। पाठ के दौरान सभी श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के बाद पीले प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अभिषेक संगल, मा. प्रेमचंद, विनोद सैनी, विनोद संगल, राजीव संगल, अजय संगल, ममता संगल, रेणु संगल, अपूर्वा तायल, श्रुति गोयल व अंजु गर्ग आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed