फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The temperature reached 3.0 degrees

शीतलहर से धूप में भी ठिठुरे लोग, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा      

Tue, 10 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 3.0 degrees
मुजफ्फरनगर में कोहरे के बीच गुजरी युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर के चलते लोग दिन की धूप में भी ठिठुरते नजर आए। जनजीवन सर्द हवाओं के चलते पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड का असर बाजारों और यातायात पर भी दिखाई दिया।       
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पूरे दिन शीतलहर चलती रही। सर्द हवाओं ने लोगों को दिन में निकली धूप में भी कंपकंपाए रखा। सर्दी के इस मौसम में मंगलवार को अब तक की सबसे ज्यादा ठंड हुई। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवाओं का असर यह रहा कि शाम को पांच बजने के बाद ही बाजारों की रौनक गायब हो गई।
विज्ञापन


शीतलहर के चलते दिन में भी दुपहिया वाहन कम ही दिखाई दिए। सुबह 11 बजे तक भी बाजारों में सुनसान की स्थिति थी। ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा। ठंड से आमजनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड में घर में कैद करके ही रखा गया। बाजारों में मूंगफली, बादाम आदि की बिक्री ही ज्यादा हुई। ठंड के चलते सरकारी कार्यालयों में भी आम जनता का आवागमन कम ही दिखाई दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
शहर में रही अलाव की व्यवस्था      
मुजफ्फरनगर। शीतलहर के चलते रात्रि में नगर के प्रमुख चौराहे पर अलाव की व्यवस्था रही। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर भी अलाव की व्यवस्था की गई। ईओ अजीत सिंह ने बताया कि वह खुद अलाव व्यवस्था की चेकिंग कर रहे हैं।

जिले में कक्षा आठ तक के बच्चों की 15 तक छुट्टी 
सर्दी के प्रकोप के चलते जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों के बच्चों की 15 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। अब बच्चों को सोमवार यानि 16 जनवरी को स्कूल आना होगा। शीतलहर के चलते डीएम ने बीएसए को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।       

बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि जिले में शीत लहर के चलते अत्यधिक ठंड हो रही है। सुबह के समय कोहरे की स्थिति है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा था। डीएम डीके सिंह ने जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के आठवीं तक बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी की है।


15 जनवरी को रविवार है। अब बच्चों को 16 जनवरी सोमवार को ही स्कूल आना होगा। बीएसए ने बताया कि इसमें सीबीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल रहेंगे। आठवी तक के बच्चों को कोई भी स्कूल नहीं बुलायेगा। इसकी चेकिंग की जाएगी, यदि कोई स्कूल खुला मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed