फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The teacher forgot his dignity, the girl stood up with a shield of respect

Muzaffarnagar News: मर्यादा भूल गया शिक्षक, सम्मान की ढाल लेकर खड़ी हुई बिटिया

Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The teacher forgot his dignity, the girl stood up with a shield of respect
मुजफ्फरनगर। तीन साल से प्रताड़ित चली आ रही छात्रा ने आपबीती सुनाई तो सब सन्न रह गए। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और पुलिस ने छात्रा को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने आरोपी सहायक प्रोफेसर को पकड़ा तो वह चेहरा छिपाने लगा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि सहायक प्रोफेसर तीन साल से परेशान कर रहा था, उसे रात में गंदे मैसेज, वीडियो और वाइस कॉल भी की गई। कॉल रिसीव नहीं करने पर उसे प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कराने या परीक्षा में बैक लगवाने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि उसे कमरे या डिपार्टमेंट के बाहर आकर मिलने के लिए भी कहा गया। यह उसका फाइनल ईयर था। वह इतना परेशान हो चली कि वह आत्महत्या करने की भी सोचने लगी थी। डरकर कॉलेज आना भी छोड़ दिया था। आरोपी का उनके सेमेस्टर में मशरूम कल्टीवेटर का एक ही विषय है। आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसा न हो।
विज्ञापन

----------

इनसेट
पुलिस से शिकायत, लेकिन पीड़िता के नहीं लिए थे बयान
छात्रा का आरोप है कि उसने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर 21 मई को महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं की गई। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि महिला हेल्प लाइन टीम ने पीड़िता से बात न कर आरोपी प्रोफेसर से मिलकर अपनी गलत रिपोर्ट लगा दी। इंस्टाग्राम पर अभिनेता विकास बालियान की फिल्म देखी थी। यहीं से उनका मोबाइल नंबर लेकर बात की और अपनी समस्या बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह बोले सामाजिक कार्यकर्ता
सामाजिक कार्यकर्ता व देहाती फिल्म निर्माता विकास बालियान ने बताया कि छात्रा ने शुक्रवार को उनसे संपर्क किया था, उन्हें आप बीती बताई थी। घटना शर्मनाक है। आरोपी छात्रा को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। छात्रा आत्महत्या करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि आरोपी सहायक प्रोफेसर, छात्रा को परेशान कर अश्लील फोटो भेज रहा था। छात्रा के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। ऐसी हरकत करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed