फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The suits of banks will be settled in Lok Adalat

लोक अदालत में बैंकों के वाद निपटाये जायेंगे

Fri, 19 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The suits of banks will be settled in Lok Adalat
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि 10 अप्रैल को लोक अदालत में बैंकों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी अपर जिला जज ओमवीर सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के विश्राम कक्ष में लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी एवं अन्य बैंकों के मैनेजर के साथ बैठक की। दस अप्रैल को बैंकों के मामले संबंधित शाखाओं में ही निस्तारित करने की बात कही गई। वादकारियों से भी यह उम्मीद की गई है कि वह बैंक से संबंधित अपना मामला इसी दिन निपटा लें। नोडल अधिकारी ने लीड बैक मैनेजर तथा अन्य सभी बैंक मैनेजरों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मात्रा में मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। बैठक में सलोनी रस्तोगी, मुकेश गुप्ता डीसीओ एसबीआई, एसएल मित्तल एसबीआई, पवन, सुमित, आशीष, प्रणव अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed