{"_id":"60af4ecd8ebc3e29c22315f5","slug":"the-ssp-has-suspended-to-a-constable-and-line-spot-of-sub-inspector-for-misbehaving-with-the-bjp-district-minister-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिला मंत्री के कपड़े फाड़े, एसएसपी ने कांस्टेबल को किया निलंबित, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिला मंत्री के कपड़े फाड़े, एसएसपी ने कांस्टेबल को किया निलंबित, ये है पूरा मामला
Thu, 27 May 2021 01:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 May 2021 01:18 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों द्वारा कपड़े फाड़ने के बाद भाजपा जिला मंत्री कोतवाली में धरने पर बैठ गए। इसके बाद मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी ने उप निरीक्षक को लाइन हाजिर और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा जिला मंत्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इससे आहत भाजपा नेता शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उधर, मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर और कांस्टेबल राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन का कहना है कि वह किसी कार्य से जिला अस्पताल गए थे। वहां पर एक कार्यकर्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद भाजपा नेता शहर कोतवाली पहुंचे और वहीं पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलने पर अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी शहर कोतवाली पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर एसएसपी को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने कांस्टेबल राहुल को निलंबित और उप निरीक्षक जयप्रकाश भास्कर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।