फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The soldiers finally had to leave the police station, the departure took place

सिपाहियों को आखिरकार छोड़ने पडे़ थाने, हुई रवानगी

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The soldiers finally had to leave the police station, the departure took place
मुजफ्फरनगर। जिले के थानों में पिछले कई साल से जमे सिपाहियों को आखिरकार थाना छोड़ना ही पड़ गया। ऐसे सिपाहियों की थानों से रवानगी कर दी गई। इनके तबादले विस चुुनाव आचार संहिता लगने से पहले हुए थे।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश थानों में 24 से अधिक सिपाही पिछले कई सालों से तैनात थे। इन थानों में काफी समय हो जाने के कारण थाने व क्षेत्र के बारे में इन्हें काफी जानकारी हो गई थी। जबकि एक थाने में एक सिपाही तीन साल से ज्यादा समय नहीं रह सकता, मगर इन्हें पांच से छह साल तक हो गए थे।
विज्ञापन

फरवरी माह में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले माना जा रहा था कि अब इन सिपाहियों को तीन साल का समय पूरा होने के कारण थाना छोड़ना पडे़गा, लेकिन अधिकारियों से अनुकंपा के आधार पर ये थाने में तैनात रहे थे। 15 अप्रैल को चुुनाव आचार संहिता समाप्त हो गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने ऐसे सिपाहियों की रवानगी 24 घंटे में कर अपने कार्यालय में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ऐसे 24 दर्जन से अधिक सिपाहियों की आनन फानन में रवानगी कर एसएसपी कार्यालय में उनका जीडी नंबर तक लिखाया गया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि नियमानुसार सिपाहियों के तबादला करने के बाद उनकी रवानगी कराई गई है। सभी को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed