फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Shia Sogwars mourned by taking out the alum

अलम निकालकर शिया सोगवारों ने किया मातम

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Shia Sogwars mourned by taking out the alum
शहर के सरवट चौक पर मौहर्रम के जूलूस में मातम करते शिया शोगवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर में शिया सोगवार मजलिस की और मातमी जुलूस निकाला। शहर के नावल्टी चौक, शिव चौक पर नौहाख्वानी की गई।
विज्ञापन

अंजुमन दुआएं जेहरा के प्रवक्ता इंतजार हुसैनी जैदी ने बताया कि अबूपुरा पचदरा सादात इमाम बारगाह में मोहर्रम के मौके पर जैगम जैदी एडवोकेट, मोहम्मद मशेदी की मर्सिया ख्वानी से मजलिस का आगाज हुआ। मौलाना आमीर काजमी ने खिताब करते हुए तजरत ए अब्बास के जीवन पर रोशन डाली। हजरत ए अब्बास और इमाम हुसैन की दास्तां सुनकर शिया सोगवार महिलाएं और बच्चे रोने लगे। मौलाना ने मुल्क में अमन और शांति का पैगाम दिया और इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया।

मौलाना की तकरीर के बाद अलम निकाले गए। घोड़े के आगे सवारी अली मियां, शान मियां, सादिक हुसैन, अरशद, आबिद हुसैन और मुन्ना पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस फक्करशाह चौक, कस्सावान, लोहिया बाजार, कटहरा, सराफा बाजार से इमाम बारगाह मोती महल पहुंचा। साहिब ए आलम असकरी ने नौहा पढ़कर जुलूस की अगवानी की, यहां से शहर की मातमी अंजुमनों का सिलसिला शुरू हो गया। अंजुमन खादिमें हुसैन लद्दावाला के दो सलामी अलीमों से जुलूस की अगवानी की। यहां से नावल्टी चौराहा, शिव चौक, भगत सिंह रोड, पारसनाथ, इमाम बारगाह, नदी वाला प्रेमपुरी, खादरवाला, इमाम बारगाह आरफी से होते हुए समाप्त हुआ। नौहाख्वानी में लारेब, अरशद, सोनू, शबी हैदर, मोहम्मद जमां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed