फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The share of Saini society has increased in the government: Jaswant Saini

सरकार में सैनी समाज की हिस्सेदारी बढ़ी है

Wed, 15 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The share of Saini society has increased in the government: Jaswant Saini
सरकार में सैनी समाज की हिस्सेदारी बढ़ी है : जसवंत सैनी
विज्ञापन

शाहपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि समाज में राजनीतिक चेतना जागृत होने से सरकार में सैनी समाज की हिस्सेदारी बढ़ी है । उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है।
कस्बे के एक बैंक्वट हाल में बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के सैनी समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि सैनी समाज का इतिहास गौरवशाली है। सैनी समाज ने हमेशा राष्ट्र हित में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी पिछड़ा वर्ग के लोगों का शोषण नही होने दिया जाएगा। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि समाज के लोग राजनीति के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का कार्य करें । समाज के लोग अनुशासन व अपनी संस्कृति को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सैनी समाज भाजपा का अभिन्न अंग है, भाजपा ने भी समय समय पर समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वह अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करें । नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रमोद सैनी , नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक रामकुमार सैनी , पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी , भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी , दिनेश सैनी , अतुल सैनी , संगीता सैनी , डॉ. सुनीता सैनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed