फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The servant had robbed the drug agency

नौकर ने ही कराई थी दवा एजेंसी पर लूट

Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The servant had robbed the drug agency
शहर के बझेडी फाटक पर मुठभेड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नौकर ने ही कराई थी दवा एजेंसी पर लूट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुंवर विनोद मार्केट स्थित दवा एजेंसी पर हुई लूट नौकर ने ही अपने ममेरे भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने ममेरे भाई को मुठभेड़ में दबोचकर लूटी गई रकम में से 1.35 लाख बरामद कर ली है। लूट में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

शहर के महावीर चौक पर कुंवर विनोद मार्केट में स्थित दवा एजेंसी देव इंटरप्राइजेज पर गत 21 जुलाई को तीन बदमाशों ने नौकर अर्जुन व विशाल को बंधक बनाकर डेढ़ लाख से अधिक की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। एजेंसी मालिक सुनील चौधरी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर नौकर अर्जुन व विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट में अर्जुन के शामिल होने का खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि अर्जुन से पूछताछ में पता चला कि लूट में शामिल उसका ममेरा भाई शुभम उर्फ जॉनी निवासी गांव सुन्हेटी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर शहर में आने वाला है। इस पर बृहस्पतिवार सुबह बझेड़ी फाटक के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल इसरार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में जॉनी को भी गोली लगी। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद घायल बदमाश के साथ ही सिपाही को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि लुटेरे जॉनी के पास से लूटी गई 1.30 लाख की नकदी और अर्जुन की निशानदेही पर पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। लूट में शामिल रामराज निवासी कुलदीप व जॉनी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed