{"_id":"64d8eb12a6c9932a6b06d574","slug":"the-sandalwood-of-the-forehead-will-become-the-soil-of-the-martyrs-houses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5496-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहीदों के घरों की मिट्टी बनेगी माथे का चंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहीदों के घरों की मिट्टी बनेगी माथे का चंदन
विज्ञापन
- देश के लिए शहीद हुए 82 वीर सैनिकों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
- नुमाइश ग्राउंड में 15 अगस्त को कार्यक्रम का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले जिले के 82 वीर सैनिकों के परिजनों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। नुमाइश ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में उनके घरों की मिट्टी एकत्र की जाएगी।
आजादी के बाद चीन, पाकिस्तान की जंग और अन्य लड़ाई में हिस्सा लेकर अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर सैनिकों को इस बार उनके घरों की मिट्टी लेकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिले की चारों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वह अपने क्षेत्र के उन वीर सैनिकों की सूची तैयार करें, जिन्होंने देश की माटी के लिए अपनी जान दी है। जनपद में ऐसे 82 वीर सैनिक सामने आए हैं, जिन्होंने चीन, पाकिस्तान के साथ जंग में, कारगिल युद्ध में और आतंकियों से लड़ते हुए प्राणों का बलिदान दिया है।
इन सभी वीर सैनिकों की पत्नी, बेटों आदि को 15 अगस्त को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सभी के घरों की मिट्टी एकत्र की जाएगी। शहीद सैनिकों के परिजनों को नुमाइश ग्राउंड तक लाने और वापिस उनके घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी तहसील के एसडीएम की होगी।