फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The route of roadways will change as the number of Kanwariyas increases

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही बदलेगा रोडवेज का रूट

Wed, 10 Jul 2024 04:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
The route of roadways will change as the number of Kanwariyas increases
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाली बसों के लिए छह रूट बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर से बड़ौत जाने के लिए रोहाना, चरथावल, थानाभवन, शामली और कांधला से होते हुए बसें जाएंगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले हाईवे को बसों के लिए बंद कर दिया जाता है। बड़े वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला जाता है। मुजफ्फरनगर से पानीपत जाने के लिए रोहाना, चरथावल, थानाभवन और शामली मार्ग से होते हुए बस जाएगी। मुजफ्फरनगर से करनाल के लिए रोहाना, चरथावल, थानाभवन, शामली का रूट तय किया गया है। इसके अलावा चरथावल, नानौता, गंगोह, चौसाना्र बिडौली से होते हुए भी बस करनाल जाएगी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 22 जुलाई से हाईवे पर भारी वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार -ऋषिकेश

1- भोपा-मोरना, भोकरहेडी-लक्सर-हरिद्वार।

2- भोपा-बेलडा-बसेडा-हरिनगर-लक्सर- हरिद्वार-ऋषिकेश।

3- जानसठ- बिजनौर-चंदक-भागूवाला-हरिद्वार-ऋषिकेश।

4- जानसठ- बिजनौर-नजीबाबाद-भागूवाला-हरिद्वार-ऋषिकेश।

5- रोहाना-देवबंद-लखनौता-मंगलौर-लंढोरा-लक्सर-हरिद्वार-ऋषिकेश।

6- रोहाना-देवबंद-लखनौता- झबरेडा-इकबालपुर-रुडकी-हरिद्वार-ऋषिकेश।

मुजफ्फरनगर से मेरठ-दिल्ली
1- जानसठ-मवाना-मेरठ-दिल्ली।

2- जानसठ-मवाना-मेरठ-हापुड़- पिलखुवा-दिल्ली।

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से पुरकाजी

1- भोपा-बेलडा-बसेड़ा-बरला-पुरकाजी।

2- भोपा-बेलडा-बसेड़ा-खाईखेड़ी- तुगलकपुर-पुरकाजी।

मुजफ्फरनगर से सिसौली

रोहाना-चरथावल-जसोई-धौलरा-सिसौली।

मुजफ्फरनगर से आगरा

जानसठ-मवाना-मेरठ-आगरा।

मुजफ्फरनगर से देहरादून

रोहाना- देवबंद-लखनौता-झबरेड़ा-इकबालपुर-रुड़की- देहरादून।

परिवहन निगम ने रूट डायवर्ट करने के लिए तैयारी कर ली है। रूट प्लान पुलिस अधिकारियों को सौंप कर पूरी जानकारी दी जाएगी। -प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, मुुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed