फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rounds took place in the same pavilion and the marriage was read

778 जोड़ों ने शुरू की नई जिंदगी

Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The rounds took place in the same pavilion and the marriage was read
जानसठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कन्याओं का विवाह कराया - फोटो : KHATAULI
एक ही मंडप में हुए फेरे और पढ़ा गया निकाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 778 जोड़ों का विवाह कराया गया। सदर ब्लॉक में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन हुए। सामान्य वर्ग के 45, अनुसूचित जाति के 302 अन्य पिछड़ा वर्ग के 203 और अल्पसंख्यक वर्ग के 228 जोड़ों का विवाह हुआ। कुल 778 विवाह हुए। सदर ब्लॉक में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बीडीओ नेहा शर्मा, सोमदत्त मौजूद रहे। यहां पर 65 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल रहे। उन्होंने नवदंपति को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पालिका सभागार मेें पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास सकारात्मक है, इससे आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हिंदू व 21 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह
शाहपुर। कस्बे में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय पर 65 व नगर पंचायत कार्यालय पर 16 जोड़ों का रिति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह कराया गया। कुल 81 में 60 हिंदू व 21 मुस्लिम समाज से संबंध रखते है। सभी को सरकार से मिलने वाली धनराशि व सामान दिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने सभी को आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी , जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , खंड विकास अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया , एडीओ समाज कल्याण सत्येंद्र कुमार
नगर पंचायत कार्यालय पर 16 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें आठ जोड़े हिंदू व 8 जोड़े रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी व अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा व वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल , सभासद उमेश गोयल , विशाल गर्ग , शाहनवाज कुरैशी , अब्दुल कलाम अंसारी , वकील सैफी , नईम अहमद लिपिक आदि के अलावा नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। संवाद
धूमधाम से हुई 82 बेटियों की विदाई
मोरना। ब्लाक परिसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 82 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 71 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज व 11 जोड़ों का मुस्लिम रिति-रिवाज से विवाह कराया गया। शुकतीर्थ से पधारे कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री व तिस्सा के पंडित पुन्ना बहादुर शास्त्री ने 71 हिंदू जोड़ों का विवाह विधि-विधान से मंत्रोचारण से संपन्न कराया। मौलाना मौहम्मद इनाम ने 11 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने दुल्हन को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक व दस हजार की वैवाहिक सामग्री 51 बर्तन, पायल, चुटकी व जेवरात आदि भेंट किए। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक रामकुमार ने सभी दुल्हों को जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। संयोजक एडीओ सुधीर बालियान, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र छोटा, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, मदन पाल, प्रधान ग्रीस, राजकुमार, नेमपाल, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
20 बेटियों का सामूहिक विवाह
भोकरहेड़ी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 0 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज व 10 जोड़े का मुस्लिम रिति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। समारोह में चेयरपर्सन सरला देवी, सभासद रविदत्त, ईओ सुरजीत कुमार, सभासद लक्ष्मी, विनेश, उमा, पुष्पा, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, देवराम भगत,रामकुमार, संजय कुमार, अहसान, बिरजू आदि मौजूद रहे।
72 जोडों ने खाई जीवन भर साथ निभाने की कसम
बुढ़ाना। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनांतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कस्बा व देहात से आए 72 जोड़ों का विवाह व निकाह हुआ। खंड़ विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर कस्बे के नौ जोड़ें तथा देहात क्षेत्र से आए 63 जोड़ों ने भाग लिया। पं. सुरेंद्र प्रसाद ने हिंदु जोड़ों का मंत्रों उच्चारण व विधि विधान से विवाह करवाया। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के मौलवी अल्ला मेहर ने निकाह करवाया। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक, खंड़ विकास अधिकारी कपिल कुमार व नगर पंचायत की चेयर पर्सन बाला त्यागी ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विवाह योजना में 82 जोड़ों का हुआ विवाह
पुरकाजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत पुरकाजी क्षेत्र में शनिवार को 82 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिनमें से 69 हिन्दू जोड़ों का पंडितों द्वारा हिंदू रीति रिवाज से व 13 मुस्लिम जोड़ों का मौलवीयों द्वारा निकाह कराया गया। कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिनमें से 6 हिंदू जोड़ों का पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोचारण के साथ व 9 जोड़ों जा हाफिज मोहसिन द्वारा निकाह कराया गया। उसके उपरांत खंड विकास कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 67 जोड़ों का विवाह कराया गया।
जिनमें 63 हिंदू जोड़ों का पंडित बिमलेश शर्मा द्वारा हिंदू रीति रिवाज से मंत्रोचारण कर व 4 जोड़ों का मौलवी अफजाल हुसैन द्वारा निकाह कराया गया। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये का चैक व 10 हजार रुपये का सामान दिया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रमोद उंटवाल, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, बीडीओ रंजीत कुमार, डॉ धन प्रकाश, ईओ मनोज कुमार, समर काजमी, सुनील त्यागी, सुनील बाल्मीकि, नरेश गुर्जर, मनोज चौहान, डॉ रणजीत गौरसी, हरिराम सक्सेना, राजू राठी, धर्मेंद्र तोमर, जोगेंद्र गुर्जर, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
90 बेटियों के हाथ हुए पीले
खतौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र सहित नगरपालिका में आयोजित हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 90 बेटियों का विवाह कराया गया। इस दौरान दंपती को अनुदान की राशि प सामान दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजो गुर्जर रही। कार्यक्रम में 51 हिंदू बेटियों को अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बाधा गया। वही 19 मुस्लिम बेटियों का निकाह कराया गया। ब्लॉक प्रमुख पति गौतम गुर्जर ने सभी को धन राशि का चेक दिया। कार्यक्रम में बीडीओ रत्नाकर सिंह, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी आदि उपस्थित रहे। उधर नगर पालिका परिषद में 10 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान एसआई नेपाल सिंह, आरआई मनोज कुमार, डॉ अथर, सभासद पति वकील मंसूरी, सलीम अली आदि उपस्थित रहे।
84 कन्याओं का विवाह संपन्न
जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय व ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 49 कन्याओं का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में हिंदू युवक-युवतियों की शादी हिंदू रीति रिवाज व मुस्लिम युवक-युवतियों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कराई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने सभी को आशीर्वाद दिया। संचालन नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने की। हिंदू युवतियों की शादी पंडित अंकित शर्मा व मुस्लिम युवतियों की शादी मौलाना नदीम ने कराई। कार्यक्रम में बीडीओ संत प्रकाश, ग्राम प्रधान राहुल देव, राजू धीमान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

11 जोड़ों का सामूहिक विवाह
मीरापुर। निकाय स्तरीय सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन स्थानीय गांधी आश्रम परिसर में किया गया। कार्यक्रम में 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार और संचालन डा. ताहिर कमर ने किया। पं. वासुदेव शर्मा एवं काजी जियाउल इस्लाम ने विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष तंजीला बेगम, समस्त सभासद एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed