फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The roads of the new market place are in bad shape

Muzaffarnagar News: नवीन मंडी स्थल की सड़कें खस्ताहाल

Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The roads of the new market place are in bad shape
नगर के नवीन मंडी की टूटी  सडक।
- मंडी सचिव को कई बार ज्ञापन दे चुके व्यापारी
विज्ञापन


- मुख्य गेट के सामने ही सड़क में बने हैं गड्ढे



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गुड़ मंडी और नवीन मंडी स्थल की सड़कों की हालत बदतर है। व्यापारियों के कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सड़के नहीं बन पा रही हैं। मंडी में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में पूरे दिन किसानों और व्यापारियों का आवागमन रहता है।

नवीन मंडी में एक भी सड़क अच्छी हालत में नहीं है। हालात यह है कि मुख्य गेट के सामने ही गड्ढों की भरमार है। मंडी में रोजाना हादसों की स्थिति बनी रहती है। शहर के बहुत से लोग सुबह के समय मंडी में घूमने और वाहन चलाना सीखने के लिए जाते हैं। खराब सड़कों के चलते ये सब भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

गुड़ मंडी, अनाज मंडी, सब्जी मंडी की सड़कें खराब हालत में हैं। किसानों को अपनी ट्रैक्टर ट्राली लाने में परेशानी होती हैं। दी गुड मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि हम कई बार सड़कों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। अब अधिकारी यह कह रहे हैं कि केवल चार मुख्य सड़क बनेगी। अनाज मंडी के फंड के बराबर में बरसात में पानी भर जाता है। उसकी चिंता अफसरों को नहीं है। मंडी समिति सचिव आरके शर्मा ने कहा कि शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed