फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Ragi group delighted the audience by singing Shabad Kirtan.

Muzaffarnagar News: रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Ragi group delighted the audience by singing Shabad Kirtan.
पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति के पदाधिकारी अतिथियों को सम्मानित करते हुए स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति रजि की ओर से गुरुनानक देव महाराज का 556वां पावन प्रकाश पर्व मनाया गया। भगत सिंह रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने भव्य पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में कई जिलों के सिख श्रद्धालु शामिल हुए। रागी जत्था ने मधुर वाणी से शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम संचालक सतनाम सिंह हंसपाल ने बताया कि रागी जत्था भाई सुखविंदर सिंह मेरठ वालों ने गुरुबानी कीर्तन के जरिए गुरुनानक महाराज के आदर्शों का सुंदर गान किया। रात्रि में गुरुद्वारा पंचदरा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गौरव सिंह ने अरदास कराई। इसके बाद लंगर में प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुरु सिह सभा के प्रधान सरदार रविंद्र सिंह गंभीर एवं महासचिव सरदार अजीत सिंह मलिक और कमेटी सदस्य योगेश मदान, मीना बांगा, अनिल टंडन, बाबा बुड्ढा साहिब के जत्थेदार देविंद्र सिंह कालू सरोपा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पर्यावरण की रक्षा के लिए ग्रीन आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान डॉ. प्रतिपाल सिंह कथूरिया, महासचिव सुरेंद्र वर्मा, सचिव कवल वाधवा, कोषाध्यक्ष हरमिंन्द्र सिंह, रूपराय, सुभाष साहनी, सतीश अनेजा, बलविंदर सिंह, गुरुजीत सिंह साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed