फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The progress of the country is due to the development of the village: Balyan

गांव के विकास से ही देश की तरक्की : बालियान

Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The progress of the country is due to the development of the village: Balyan
गांव दिनकरपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री व मंचासीन अतिथि । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रविवार को गांव दिनकरपुर और काकड़ा में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांव का विकास होगा तो देश तरक्की करेगा ।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गांव दिनकरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी, गांव दिनकरपुर से काकड़ा तक 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के अलावा 20 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और तीन नालों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। जिम का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्थित श्मशान घाट की चाहरदीवारी और दिनकरपुर से मंसूरपुर मार्ग को जोड़ने वाले डेढ़ किमी लंबे रास्ते को भी बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनपद के दो खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है, जो गर्व की बात है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक गांव में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल का मैदान बने। उन्होंने गांव में कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक लाने वाले सुकेश त्यागी, राधिका और सक्षम त्यागी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान के पति जोनू त्यागी और ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराज त्यागी और संचालन डॉ कुलदीप त्यागी ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, चेयरमैन प्रमेश सैनी, डॉ कुलदीप त्यागी, मोनू त्यागी, नीरज त्यागी, मोहित अहलावत, सुनील त्यागी, दिलशाद त्यागी, नीरज कुमार, अरविंद चौधरी व मोनू सैनी आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व प्रधान संजय त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अरविंद त्यागी, मुनेश फौजी, मनोज कुमार, विशाल उपाध्याय, बिजेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, मदन, सुरेश पाल, आजाद कश्यप आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव काकड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed