{"_id":"61f6cca44f368f11f805d8d7","slug":"the-prisoner-escaped-by-dodging-the-police-devband-news-mrt5752146168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी, पकड़ा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के शौचालय का वह जंगला, जिससे कूदकर फरार हुआ आरोपी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार
नानौता पुलिस ने गंगोह से दबोचा
देवबंद। जेल भेजने से पूर्व मेडिकल को लाया गया हथकड़ी लगा एक आरोपी सरकारी अस्पताल के शौचालय में लगा जंगला तोड़कर फरार हो गया। पुलिसकर्मी बाहर खड़े उसका इंतजार ही करते रह गए। आरोपी के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि कई घंटे बाद पुलिस ने उसे गंगोह से गिरफ्तार कर लिया।
थाना नानौता पुलिस ने गंगोह निवासी नदीम को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रविवार की दोपहर पुलिस उसे जेल भेजने के लिए देवबंद लाई। इससे पूर्व दो पुलिसकर्मी मेडिकल जांच कराने के लिए नदीम को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने पर नदीम ने पुलिसकर्मियों से शौच जाने को कहा। जिस पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल के शौचालय ले गए। नदीम शौचालय में चला गया जबकि पुलिसकर्मी बाहर खडे़ हो गए। काफी समय गुजरने के बाद नदीम बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने पहले दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। जिससे बाद में पता लगा कि नदीम शौचालय में बाहर की तरफ लगे जंगले को तोड़कर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी काफी तलाश, लेकिन उसकी कहीं कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी के फरार होने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं देर शाम एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि फरार हुए आरोपी नदीम को नानौता पुलिस ने गंगोह से गिरफ्तार कर लिया। वह फरार होकर कस्बे में पहुंचा था। बता दें कि पहले भी एक आरोपी शौच का बहाना बनाकर इसी जंगले पर लगी जाली को उखाड़कर फरार हो गया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बाद में उसे दबोच लिया था।