फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Prime Minister is gone, a debate erupts over the number of Jats in Salwa

प्रधानमंत्री तो चले गए, सलावा में जाटों की तादाद पर छिड़ी बहस

Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister is gone, a debate erupts over the number of Jats in Salwa
मदन बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में भाजपा भीड़ जुटाने में कामयाब रही। कृषि कानून के खिलाफ चले लंबे आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचे थे। ठाकुर चौबीसी के गढ़ सलावा की जनसभा में जाटों की तादाद पर सियासी बहस छिड़ी है। गांव-गली से लेकर सोशल मीडिया पर जाट बाहुल्य क्षेत्रों की भागीदारी का आंकलन किया जा रहा है।
सलावा में खेल यूनिवर्सिटी की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट गए। विधानसभा के रण की तैयारी कर रहे राजनीतिक दल अब जनसभा में भीड़ और जातियों की संख्या का गुणाभाग कर रहे हैं। सरधना का सलावा क्षेत्र ठाकुर चौबीसी का गढ़ है। इसी क्षेत्र से मुजफ्फरनगर की खतौली और बुढ़ाना विधानसभा के ठाकुर बाहुल्य गांव जुड़े हैं। यहां से बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा के अलावा विपक्ष की सपा, रालोद, बसपा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की निगाह इस बात पर रही कि प्रधानमंत्री की रैली में जाटों की भागीदारी कितनी हुई। जनसभा के बाद इसी बात पर सियासी गलियों में चर्चा है कि जाटों की सलावा में कितनी हिस्सेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
भाकियू के गढ़ पर टिकी रही निगाह
किसान आंदोलन ने पश्चिमी यूपी की सियासत का गणित भी बदला है। भले ही कृषि कानून वापस हो गए हो, लेकिन खुद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कह चुके हैं कि किसान अपना अपमान नहीं भूलेंगे। सियासत के जानकारों की निगाह इस बात पर भी रही कि भाकियू के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कितनी हलचल रही। कितनी बसें यहां से पहुंची और उनमें कितने लोग सवार थे।
----------------------
टिकट के दावेदारों ने झोंक दी ताकत
सलावा की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए टिकट के दावेदारों ने भी पूरी ताकत झोंक दी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में टिकट मांग रहे भाजपा नेताओं को बसें ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भाजपा नेता अपनी-अपनी भीड़ लेकर पहुंचे।

----------------------
भाजपा हाईकमान ने मांगी यात्रा की रिपोर्ट
भाजपा नेतृत्व ने पिछले दिनों निकाली गई जनविश्वास यात्रा की रिपोर्ट मांगी है। किस विधानसभा में कितनी भीड़ रही और कौन-कौन दावेदार सक्रिय रहे। इसके गुणाभाग में भी भाजपा जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed