फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The preparations for the alliance and the call for Tikait increased the uneasiness

गठबंधन की तैयारी और टिकैत के आह्वान ने बढ़ाई बेचैनी

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The preparations for the alliance and the call for Tikait increased the uneasiness
मुजफ्फरनगर। मतगणना को लेकर जिले का पारा चढ़ने लगा है। सपा-रालोद गठबंधन ने लोगों के ठहरने का इंतजाम कर रहा है। टिकैत ने किसानों से ट्रैक्टर के साथ पहुंचने का आह्वान किया है, जिससे पुलिस-प्रशासन की बेचैनी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मतगणना का दिन नजदीक आने के साथ सपा-रालोद गठबंधन ने जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों के ठहरने का इंतजाम किया था। धर्मशाला, होटल और रेस्टोरेंट बुक किए जाने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है। गठबंधन की तैयारी थी कि समर्थक मतगणना के दिन शहर में रहें।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने एलान किया है कि 10 मार्च को गठबंधन के 50 हजार कार्यकर्ता मुख्यालय और मतगणना स्थल के आसपास रहेंगे। गठबंधन की तैयारी देख प्रशासन की धड़कने बढ़नी शुरू हो गईं। दस मार्च को लोगों के होटल और रेस्टोरेंट में ठहरने पर रोक लगा दी गई, इसी का विरोध गठबंधन कर रहा है। रविवार को टिकैत ने सोशल मीडिया के बाद कूकड़ा मंडी पहुंचकर आह्वान किया कि किसान वोट की पहरेदारी करें। ट्रैक्टर लेकर पहुंचने की बात भी कही, जिससे पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना में भी नंबर वन रहेगा मुजफ्फरनगर
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला हमेशा नंबर वन रहता है। 2013 के दंगे में यहां के लोग आपस में लड़ बैठे थे, तब भी जिला नंबर वन था। पंचायतों में जिला नंबर एक है। भाईचारे में जिला पहले नंबर पर है और अब मतगणना में मुजफ्फरनगर एक नंबर पर रहेगा।
भीड़ बढ़ी तो संभालना होगा मुश्किल
मतगणना स्थल के बाहर आमतौर पर समर्थकों की भीड़ रहती है, लेकिन इस बार गठबंधन की तैयारी शहर में भी समर्थकों को जुटाने की है। अगर भारी संख्या में भीड़ जुट गई तो संभालना आसान नहीं होगा। खुफिया विभाग गठबंधन की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं।

सिसौली जाकर टिकैत से मिले थे एसपी देहात
पुलिस-प्रशासन में बेचैनी बढ़ रही है। यही वजह है कि शनिवार को एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की थी। हालांकि मुलाकात के दौरान कहा गया था कि स्वास्थ्य जानने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed