{"_id":"62892fd78be2a77d8a79a9af","slug":"the-power-of-the-city-disappeared-after-the-strong-storm-muzaffarnagar-news-mrt589603285","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के बाद शहर की बिजली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के बाद शहर की बिजली गायब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाम के समय आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर की बिजली जाने से आम जनता के सामने बिजली-पानी का संकट बन गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए हैं।
जिले में दस दिन पहले आई आंधी में बिजली विभाग के टूटे खंभे और बिजली के तार अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हो पाए थे कि शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश आने से एक बार फिर यही स्थिति बन गई है। शहर सहित पूरे जिले की बिजली गुल हो गई है। शहरी और ग्रामीण दोनो ही जगह बड़ी संख्या में बिजली के तार टूट गए हैं और बिजली के खंभे उखड़ गए है। शहर में शामली रोड पर बुढ़ाना तिराहे के पास एक साथ कई खंभे गिर गए और तार टूट गए। इसी तरह रुड़की रोड, जानसठ रोड पर भी कई जगह यही स्थिति बनी है। तेज हवा लगातार चलने से विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देर शाम तक आपूर्ति को बहाल करने को तार जोडऩे और खंभे लगाने का काम भी शुरू नहीं कर पाए।
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि तेज हवा के रुकने के बाद विभाग कार्य कर पाएगा। रात में आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा। अभी देखना यह है कि नुकसान कितनी जगह हुआ है। हम अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें बनाकर तेजी के साथ कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
पानी को लेकर बनी परेशानी
शहर में बिजली गुल होने से आम घरों में पानी की दिक्कत पैदा हो गई है। अधिकतम घरों में मोटर लगा है, जिससे पानी आता है। बिजली के नहीं आने से लोगों के मोटर नहीं चल पाए। पालिका के पानी का प्रेशर इतना ज्यादा नहीं है कि सीधे घरों में पानी आ सके।

नगर में आयी तेज आंधी में टूटा पेड व गिरा विद्वात पोल।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा में तेज हवा से टूट कर जमीन पर पड़ा आम का पेड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा में एक मकान में पड़ी आंधी तूफान से उड़ कर आई सीमेंट की चादर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR